March 29, 2024
QR Code Kya Hota Hai

QR code क्या है और यह कैसे काम करता है ? | QR Code Kya Hota Hai

QR code क्या है और यह कैसे काम करता है ? | QR Code Kya Hota Hai :- आपने कभी ना कभी तो QR code को स्कैन किया होगा या हो सकता है की आप ने QR code का उपयोग भी किया होगा मगर क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है, कि QR code क्या होता है और QR code कैसे काम करता है।

और QR code को सर्वप्रथम किसने बनाया था और QR code को किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है । अगर आप का जवाब ना है और आप QR code से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

क्योंकि इस लेख में हम QR code से जुड़ी हर एक जानकारी प्रदान करने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।


KEY POINTS

QR code क्या है | QR Code Kya Hota Hai ?

QR code एक खास प्रकार का बारकोड होता है, जिसको हम डिजिटल डिवाइस मोबाइल स्कैनर या इत्यादि जैसे चीजों से रीड कर सकते हैं।

QR code को मोबाइल या फिर अन्य डिवाइस से स्कैन करने पर उसके अंदर की सारी डिटेल्स या फिर जिस चीज के लिए QR code को बनाया गया है, वह सामने आता है।

फिलहाल के समय में QR code का उपयोग बहुत से online कामों में किया जा रहा है। चाहे वह digitally रूप से online payment करना हो या फिर किसी चीज की प्रोडक्ट डिटेल जानना हो आज ढेर सारी चीज़ों में इसका उपयोग किया जाता है।

QR code एक वर्गाकार क्षेत्र में एक Grid होता है जिसके अंदर बहुत से टेढ़े मेढ़े pixel मौजूद होते हैं। किसी भी चीज का QR code बनाने के लिए उसे अलग तरीके से डिजाइन किया जाता है ।

आपको internet पर बहुत से ऐसे apps और website  मिलेंगे, जिनके मदद से आप अपने किसी भी चीज का QR code बना सकते हैं।


QR Code कैसे बना और इसे किसने बनाया ?

सर्वप्रथम QR Code को जापानी Automobile Company Toyota ने उपयोग किया था। इस Automobile Company Toyota के एक कर्मचारी जिनका नाम डेन्सो वेव था इन्होंने ही QR Code की कल्पना की थी और QR Code को बनाया था।

QR Code को सबसे पहले Automobile Company द्वरा Car के parts के detail जानने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसका उपयोग कर के किसी भी चीज़ की पुरी detail short form में read करना आसान था।

इसके बाद इसका उपयोग  समय के अनुसार अलग अलग कामो में भी किया जाने लगा क्योंकि इसके इस्तेमाल से किसी भी बड़े Text को Read करना बहुत ही आसान हो गया था।

कुछ इसी तरह से इसका प्रचलन बढ़ता गया और आज यह बहुत ज्यादा फेमस हो चुका है। इसका उपयोग फिलहाल के समय में खास रूप से online payment करने के लिए किया जा रहा है।


QR Code कैसे काम करता है ?

हमने आपको ऊपर में बताया, कि QR Code 2 Dimensional होता है, इसमें डाटा को रीड करने के लिए Digital Devices का प्रयोग करना पड़ता है।

QR Code के अंदर बहुत सारे डाटा पिक्सेल के रूप में मौजूद होता है इसमें हम Alphanumeric, Numeric,  byte/binary और इत्यादि जैसे अनेकों डाटा हो सकते है

जैसे कि :-

  • Binary (8 bits) –  2,953 bytes
  • Numeric only – Max. 7,089 characters
  • Kanji, full-width Kana –  1,817 characters
  • Alphanumeric –  4,296 characters

QR Code square grid के रूप में होता है और आपको मालूम होगा कि, एक वर्ग के 4 कोने होते हैं। तो  QR Code के 4 कोने में से 3 कोनो में एक छोटा छोटा वर्ग बॉक्स होता है और इन तीनो कोने के अंदर कुछ दूरी में वर्ग का ब्लाक होता है।

QR Code ये तीनो Square इसकी Alignment को एक अलग तरह से दर्शाते है । जिस से हम QR Code को किसी भी दिशा से काफी आसानी से Scan कर सकते है।

QR Code के इन 3 square box के कोनो से होकर एक लाइन जाती है जिसमे डाटा कितना बड़ा है उसकी detail मौजूद होता है। तो दोस्तों कुछ इसी प्रकार से QR code में डाटास्टोर होता है।


QR Code का use कहा कहा किया जा सकता है ?

फिलहाल के समय में बहुत सारे ऐसे जगह है जहां पर QR Code का इस्तेमाल किया जाता है। टॉपिक के नीचे में हमने कुछ ऐसे टॉपिक्स बताया है जहां पर QR Code का इस्तेमाल किया जाता है तो चलिए शुरू करते हैं इस टॉपिक को बिना देरी किए हुए।

  • फिलहाल के समय मे खास रूप से QR Code का  उपयोग Online Payment करने के लिए किया जा रहा है।
  • QR Code की मदद के कोई भी व्यक्ति किसी का SMS भी Store कर सकता हैं।
  • किसी भी प्रकार का Visiting Card और इत्यादि card में QR Code लगाकर किसी भी जानकारी Share कर सकते हैं।
  • यदि हम Google की Location को ऐसे Share करना चाहते है कि कोई भी डायरेक्ट ना देखे बल्कि आप किसी app के जरिये देखे तब भी हम QR Code का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • किसी भी URL या फिर LINK को QR Code में स्कैन करा सकते हैं।
  • किसी भी URL या फिर LINK को डायरेक्ट Open करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी प्रोडक्ट के पीछे QR Code या फिर Bar code लगा होता है।

जब हम उसे scan करते हैं तब उस प्रोडक्ट की पूरी detail हमारे मोबाइल पर या फिर scanner device पर सामने आ जाती है, और उससे ही हम पता लगा सकते हैं, कि उस प्रोडक्ट में क्या है और उसे बनाने वाली कंपनी क्या क्या यूज करती है। कुछ इसी प्रकार से इसका उपयोग अलग-अलग क्षेत्र में किया जाता है।


QR code कैसे बनाये ?

दोस्तों हमने ऊपर के टॉपिक में QR Code Kya Hota Hai से संबंधित बहुत से जानकारी प्राप्त किए । अब इस  टॉपिक के माध्यम से हम जानेंगे, कि आख़िर अपना QR Code हम कैसे बना सकते हैं ?

QR code बनाना बहुत ही आसान है, इसको बनाने के लिए बहुत सारे तरीके हैं आप चाहे तो कही से भी अपना QR code बना सकते है और इसका उपयोग अपने कामो के लिए कर सकते हैं।

QR code बनाने के लिए Google Play Store में बहुत सारे free application मिल जायेगे, आप उन सभी application के माध्यम से भी QR code बना सकते है।

अपना QR code बनाने के लिए आप आप  Google Play Store में जाये और QR code Generator type कर के सर्च करे।  वहाँ पे आपको किसी भी फ्री Application को download करना होगा।

जब आप ऐप को ओपन करेंगे, तो आपको text या other details या आप जिसे भी QR code में बदलना कहते हैं वो डालकर अपना QR code काफी आसानी से बना सकते हैं।


For  More Info Watch This :


( Conclusion, निष्कर्ष )

उम्मीद करता हूं, कि आप को मेरा यह लेख बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से QR code in hindi के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे।

हमने इस लेख में सरल से सरल भाषा का उपयोग करके आपको QR code Kya Hota Hai के बारे में बताने की कोशिश की है। और आप हमें कमेंट में जरूर बताएं, कि हमारे द्वारा प्रदान किया गया जानकारी आपको कैसा लगा।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *