April 25, 2024
Kali ghata ka ghamand ghata mein kaun sa alankar hai

काली घटा का घमंड घटा में प्रयुक्त अलंकार कौन सा है ?

Kali ghata ka ghamand ghata mein kaun sa alankar hai :- भारतीय साहित्य को जितना अधिक समझना चाहते हैं,  उसकी गहराइयां उतनी ही बढ़ती जाती हैं। भारतीय काव्य रचनाएँ सुनने व पढ़ने में बहुत चमत्कारिक लगते हैं और इन सब का आधार अलंकार है।

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे, कि अलंकार किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद होते हैं और इससे जुडी अन्य जानकारी के बारे में भी जानेंगे। आज के हमारे इस लेख का शीर्षक है – kali ghata ka ghamand ghata mein kaun sa alankar hai.


KEY POINTS

काली घटा का घमंड घटा में कौन सा अलंकार है ? | Kali ghata ka ghamand ghata mein kaun sa alankar hai

इस पंक्ति में घटा शब्द दो बार आया है, और दोनों बार इस शब्द का अर्थ अलग है। यहां पर पहले घटा का अर्थ है बादलों का जमघट और पंक्ति में जो दूसरी बार घटा का प्रयोग हुआ है इसका अर्थ है कम हुआ। अतः एक पंक्ति में यमक अलंकार है।


अलंकार का शाब्दिक अर्थ

अलंकार शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- अलम + कार। अलंकार का शाब्दिक अर्थ आभूषण होता है।


अलंकार क्या होते हैं ?

ऐसे तत्व जो काव्य अर्थात कविता की शोभा व सुंदरता को बढ़ाते हैं, वह अलंकार कहलाते है।

जिस तरह से एक नारी अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए आभूषण को पहनती है, उसी तरहकवि के द्वारा कविता की सुंदरता बढ़ाने के लिए अलंकार का प्रयोग किया जाता है।

भारतीय साहित्य में जिन शब्दों की मदद से किसी काव्य को सजाया जाता है, उन्हें अलंकार कहा जाता है।


अलंकार के भेद

व्याकरण में अलंकार को उसके गुणों के आधार पर 3 भागो मे बाँटा गया है। जो निम्न प्रकार से है:-

  1. शब्दालंकार
  2. अर्थालंकार
  3. उभयालंकार

1. शब्दालंकार क्या होते हैं ?

ऐसे शब्द जिनका प्रयोग करने से काव्य में कोई चमत्कार हो और उस शब्द की जगह पर कोई अन्य समानार्थी शब्द प्रयोग करने से वह चमत्कार कहीं गायब हो जाए, तो ऐसी प्रक्रिया शब्दालंकार कहलाती है। शब्दालंकार के 6 भेद होते हैं:-

  • अनुप्रास
  • यमक
  • पुनरुक्ति
  • विप्सा
  • श्लेष
  • वक्रोकित्

2. अर्थालंकार किसे कहते हैं ?

ऐसे शब्द जिनके अर्थ से काव्य में चमत्कार हो, वह अर्थालंकार कहलाता है। अर्थालंकार के 26 भेद होते हैं:-

  • उपमा
  • रूपक
  • उत्प्रेक्षा
  • दृष्टांत
  • अतिशयोक्ति
  • दीपक
  • भ्रांतिमान
  • विभावना
  • विशेषोक्ति
  • उल्लेख
  • विरोधाभास
  • संदेह
  • उपमेयोपमा
  • प्रतिप
  • अनन्य
  • अपहित्
  • व्यक्तिरेक
  • अथातनरन्यास
  • समासोक्ति
  • कारणमाला
  • स्वभोक्ति
  • काव्यलिग
  • मानवीकरण
  • असंगति
  • अन्योक्ति
  • पर्याय

3. उभ्यालंकार किसे कहते हैं ?

ऐसे अलंकार जिनके अंदर अर्थ अलंकार और शब्द अलंकार दोनों का समावेश हो, उभय अलंकार कहलाते हैं। इसकी दो भेद हैं:-

  • संसृष्टि
  • संकर

यमक अलंकार क्या होता है ?

यमक अलंकार शब्दालंकार का एक भेद है। जिस तरह से अनुप्रास अलंकार में एक वर्ण बार-बार आता रहता है, उसी प्रकार से यमक अलंकार में एक पूरा शब्द किसी काव्य की पंक्ति में बार-बार आता है, परंतु उसका अर्थ और बार अलग होता है।

जिससे पंक्ति की सुंदरता और बढ़ जाती है। अर्थात जब किसी काव्य की पंक्ति में कोई शब्द बार-बार आवृत हो, और उसका हर बार अर्थ अलग हो, तो वो यमक अलंकार कहलाता है।


यमक अलंकार के अन्य उदाहरण

आइए हम यमक अलंकार को कुछ अन्य उदाहरणों की मदद से समझने की कोशिश करते हैं:-

  • तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर।

ऊपर लिखी एक पंक्ति में तीतर शब्द का बार-बार उपयोग हुआ है। अतः यह यमक अलंकार है।

  • श्याम तेरे श्याम रंग ने मोहे मोह लिया

ऊपर लिखे पंक्ति में श्याम शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है।

लीला की लीला थी, हर कोय न जान सका

हरी, हरी रूप दियो मीरा को

कबीरा सोई पीर है, जो जाने पर पीर

रहीम पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून।।

कंद मूल भोग करें कंदमूल भोग करें।


For More Info Watch This :


निष्कर्ष :

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने जाना, कि kali ghata ka ghamand ghata mein kaun sa alnkar hai.

हमने इस लेख के माध्यम से आपको अलंकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से देने की कोशिश की है। यमक अलंकार को उदाहरणों की मदद से समझाने का प्रयास किया है।

आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होग। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।


FAQ :

1. यमक अलंकार किसे कहते हैं ?

Ans.  ऐसे शब्द जो किसी काव्य की पंक्ति में बार-बार आए हों और हर बार उनका अर्थ अलग हो, 
तो वह यमक अलंकार कहलाते हैं।

2. यमक अलंकार का एक उदाहरण दीजिए ?

Ans. काली घटा का घमंड घटा

3. अलंकार के कितने भेद होते हैं ?

Ans. तीन भेद। शब्दालंकार, अर्थालंकार और उभ्यालंकार

4. यमक अलंकार किस अलंकार का भेद है ?

Ans. शब्दालंकार का

5. अर्थालंकार के कितने भेद हैं ?

Ans. 26 भेद

6. अलंकार किसे कहते हैं ?

Ans. ऐसे तत्व जो किसी काव्य को सजाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, अलंकार कहलाते हैं।

7. अलंकार का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

Ans. आभूषण

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *