April 25, 2024
Bharat Ki Chauhaddi

भारत की चौहद्दी क्या है ? – Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai

Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai :- क्या आप जानते हैं, भारत की चौहद्दी क्या है ? यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि हम इस पोस्ट में भारत की चौहदी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह एक ऐसा प्रश्न है, जिसके बारे में अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, इसलिए हर किसी को इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

जैसा कि सबको पता है, हर एक देश से सटे कई देश होते हैं, जिन्हें पड़ोसी देश कहा जाता है और साथ ही उन देशों की अलग-अलग भौगोलिक स्थितियां भी होती हैं, जैसे झील, खाड़ी, सागर, पर्वत, नदी आदि।

इसी तरह भारत की चौहदी अर्थात्‌ भारत के सीमा से सटे चारों दिशाओं में  स्थित देश जिसे आसान भाषा में भारत के पड़ोसी देश कह सकते हैं। जैसे कि भारत के उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम दिशा में कौन कौन से देश स्थित है।

लेकिन भारत की चौहदी के बारे में जानने से पहले हमें भारत का क्षेत्रफल और जनसंख्या के बारे में भी जानना जरूरी है।  तो चलिए बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और सबसे पहले जानते हैं, भारत की चौहद्दी क्या है।


KEY POINTS

भारत की चौहद्दी क्या है ? ( Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai )

भारत एशियाई महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित हैं, जिस का कुल क्षेत्रफल 32,87263 वर्ग किलोमीटर है।

आंकड़ों के अनुसार दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश भारत को माना जाता है और जनसंख्या के आधार पर भारत दुनिया का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।

यदि बात करे, भारत की कुल भूमि सीमा की लंबाई की तो 15,200 किलोमीटर भूमि सीमा की लंबाई है।

जहां उत्तर से दक्षिण तक का विस्तार 3,214 किलोमीटर है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व से पश्चिम तक का विस्तार 2,933 किलोमीटर है और यदि सभी द्वीप समूहों को मिलाकर तटीय सीमा की लंबाई देखी जाए तो इसकी लंबाई कुल 7,517 किलोमीटर होगी।

भारत 7 देशों के साथ अपनी भूमि साझा करती है,जिनमें भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, चीन, म्यांमार और अफगानिस्तान शामिल है तथा दूसरी ओर दो ऐसे देश भी शामिल है, जिसके साथ भारत अपनी जलीय सीमा साझा करती है – जिनमें श्रीलंका और म्यांमार जैसे देश शामिल है।

भारत के सभी पड़ोसी देशों में बांग्लादेश भारत सीमा का सबसे बड़ा देश है, जिसकी कुल लंबाई 4096.7 किलोमीटर है।

वहीं भारत और चीन की सीमा की कुल लंबाई 3,448 किलोमीटर, पाकिस्तान की सीमा की लंबाई 3,323 किलोमीटर, म्यांमार के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई 1,643 किलोमीटर, तथा अफगानिस्तान सीमा के साथ भारत की कुल लंबाई 106 किलोमीटर है।

जहां भारत का सबसे छोटा अंतरराष्ट्रीय सीमा अफगानिस्तान को ही माना जाता है। इसके अलावा भूटान के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा 699 किलोमीटर नेपाल के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा 1791 किलोमीटर है।


भारत की चौहदी में शामिल देशों के नाम

भारत के चारों दिशाओं में स्थित विभिन्न देशों के नाम कुछ इस तरह है, जिन्हें भारत की चौहदी कहा जाता है। बता दें, कि भारत की चौहदी में देश, पर्वत, खाड़ी और महासागर शामिल है। जैसे कि :-

उत्तर पूर्व में भूटान, नेपाल और चीन, दक्षिण पूर्व में इंडोनेशिया, दक्षिण पश्चिम में मालदीव, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार, उत्तर में हिमालय पर्वत, पश्चिम में पाकिस्तान और अरब सागर, दक्षिण में श्रीलंका और हिंद महासागर।

No. दिशा (Direction) देश के नाम
1 उत्तर हिमालय पर्वत
2 उत्तर पूर्व नेपाल, चीन और भूटान
3 उत्तर पश्चिम पाकिस्तान और अफगानिस्तान
4 दक्षिण हिंद महासागर और श्रीलंका
5 दक्षिण पूर्व इंडोनेशिया
6 दक्षिण पश्चिम मालदीव
7 पूर्व बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश और म्यांमार
8 पश्चिम अरब सागर

भारत के स्थलीय सीमा से सटे 7 पड़ोसी देश

भारत के 7 ऐसे पड़ोसी देश जो भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े हुए हैं। यह भारत के पड़ोसी देश भी कहे जाते है। भारत की स्थलीय सीमा से सटे इन देशों के नाम कुछ इस तरह से हैं :-

  • पाकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • भूटान
  • नेपाल
  • चीन
  • म्यांमार

भारत के जलीय सीमा से सटे 3 पड़ोसी देश

भारत के 3 ऐसे पड़ोसी देश जो भारत की सीमा से सटे तो हैं,  लेकिन जलीय सीमा के माध्यम से और इन देशों के नाम कुछ इस तरह से हैं, जैसे :-

  • इंडोनेशिया
  • श्रीलंका और
  • मालदीव

For More Info Watch This :


FAQ’s :

Q1 . भारत की चौहद्दी क्या है ? | Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai

Ans - भारत के सीमा से सटे चारों दिशाओं में स्थित देश को भारत की चौहदी कहा जाता है।

Q2 . भारत के दक्षिण में कौन सा देश स्थित है ?

Ans - भारत के दक्षिण में श्रीलंका देश स्थित है।

Q3 . भारत के पूर्व में कौन से देश स्थित है ?

Ans - भारत के पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित है।

Q4 . अरब सागर भारत के किस दिशा में स्थित है ?

Ans - भारत के पश्चिम में अरब सागर स्थित है।

Q5 . भारत के कितने पड़ोसी देश हैं ?

Ans - भारत के कुल 7 पड़ोसी देश हैं।

Q6 . तीन ऐसे देश जो भारत के चौहदी में जलीय सीमा से लगा हुआ है ?

Ans - तीन ऐसे देश जो भारत की जलीय सीमा से सटे हैं तथा भारत की चौहदी में शामिल है -
 इंडोनेशिया,श्रीलंका और मालदीव।

निष्कर्ष :

आज का यह लेख ‘ भारत की चौहद्दी क्या है ? – Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai )’ हम यहीं पर समाप्त करते हैं।

उम्मीद करते हैं, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए काफी लाभदायक रही होगी। हमने यहां ऊपर आपको भारत की चौहदी के नाम तथा भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा में कितने देश शामिल है, उनके बारे में विस्तार से आपको जानकारी दी है।

उम्मीद करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अंत में आपसे बस यही निवेदन है, कि यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने करीबी मित्रों के साथ शेयर करें।

ताकि उन्हें भी भारत की चौहदी के बारे में जानकारी प्राप्त हो और वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सही-सही दे सकें।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *